MP Assembly Elections 2023 LIVE: 17 नवंबर को सम्पन्न हुए एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आज रविवार, 3 दिसंबर को सामने आ रहे हैं। रीवा जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है, जबकि एक में कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़त मिली है। रीवा जिले में आठ विधानसभा सीटे हैं। रीवा, मऊगंज, सिरमौर, गुढ़, देवतालाब, त्योंथर और मनगवां में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। रीवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने 77680 वोट हासिल कर 21339 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। मऊगंज में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार पटेल ने 7174 वोट से विजय हासिल की है।सिरमौर में 13790 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह की जीत हुई है। गुढ़ विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह की 2493 वोटों से जीत हुई है।देवतालाब विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम की जीत हुई है। गौतम ने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी पदमेश गौतम को 24386 से हराया है। त्योंथर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज 4746 वोटों के अंतर से जीते हैं।मनगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति ने 31912 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।