MP विधानसभा चुनाव 2023 LIVE: रीवा जिले की 7 सीटों में भाजपा की जीत, सेमरिया में जबरदस्त फाइट

MP Assembly Elections 2023 LIVE: रीवा जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 7 में भाजपा की जीत, जबकि एक में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहें हैं।

Update: 2023-12-03 14:17 GMT

MP Assembly Elections 2023 LIVE: 17 नवंबर को सम्पन्न हुए एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आज रविवार, 3 दिसंबर को सामने आ रहे हैं। रीवा जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है, जबकि एक में कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़त मिली है। 

रीवा जिले में आठ विधानसभा सीटे हैं। रीवा, मऊगंज, सिरमौर, गुढ़, देवतालाब, त्योंथर और मनगवां में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। 

  1. रीवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने 77680 वोट हासिल कर 21339 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
  2. मऊगंज में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार पटेल ने 7174 वोट से विजय हासिल की है।
  3. सिरमौर में 13790 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी
    दिव्यराज सिंह
    की जीत हुई है। 
  4. गुढ़ विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह की 2493 वोटों से जीत हुई है।
  5. देवतालाब विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम
    की जीत हुई है। गौतम ने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी पदमेश गौतम को 24386 से हराया है। 
  6. त्योंथर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज 4746 वोटों के अंतर से जीते हैं।
  7. मनगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति ने 31912 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। 
Live Updates
2023-12-03 11:45 GMT

सेमरिया में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 18 में से 16 राउंड की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी से 787 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

सेमरिया विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 

  1. अभय मिश्रा, कांग्रेस- 51227 
  2. केपी त्रिपाठी, भाजपा- 50440 
  3. पंकज सिंह, बीएसपी- 40551 

2023-12-03 11:27 GMT

रीवा और मऊगंज विधानसभा सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। रीवा विधानसभा से जनसपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 21339 वोटों से विजयी हुए हैं, वहीं मऊगंज विधानसभा से विधायक प्रदीप पटेल 7174 वोटों से जीत दर्ज कर चुके हैं। राजेन्द्र शुक्ल लगातार 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, जबकि प्रदीप पटेल दूसरी बार। 

2023-12-03 08:21 GMT

सेमरिया विधानसभा की 18 में से 9 राउंड तक की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा लगातार लीड बनाए हुए हैं, वे भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी 2811 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

सेमरिया विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 

  1. अभय मिश्रा, कांग्रेस- 29100 
  2. केपी त्रिपाठी, भाजपा- 26289 
  3. पंकज पटेल, बीएसपी - 24689 

2023-12-03 07:48 GMT

त्योंथर विधानसभा की 12वें राउंड की काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज ने बढ़त बनाई है। राज कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह से 833 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

  1. सिद्धार्थ तिवारी राज, भाजपा- 42770 
  2. रमा शंकर सिंह, कांग्रेस - 41937 
  3. देवेंद्र सिंह, बसपा- 17974 

2023-12-03 07:07 GMT

18 में से 10 राउंड की मतगणना तक रीवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने अजेय बढ़त बनाई है। शुक्ल कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा से 11159 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

  1. राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा- 42249 
  2. राजेन्द्र शर्मा, कांग्रेस- 31090 
  3. मधुमास चन्द्र सोनी, बीएसपी- 5746

2023-12-03 07:03 GMT

मऊगंज में भाजपा प्रत्याशी को 7522 वोटों की लीड मिली है। 18 में से 11 राउंड की मतगणना तक भाजपा के प्रदीप पटेल को 43531 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना को 36009 वोट मिले हैं। 

2023-12-03 06:58 GMT

गुढ़ विधानसभा सीट में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 19 में से 5 राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह ने 1609 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी कपिध्वज सिंह पर लीड बनाई है। 

  1. नागेंद्र सिंह, भाजपा- 18343 
  2. कपिध्वज सिंह, कांग्रेस- 16734 
  3. सरोज रविंद कोल, बीएसपी- 5534 

2023-12-03 06:56 GMT

त्योंथर विधानसभा में 7वें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने 2428 वोटों की लीड बना रखी है। 

  1. रमाशंकर सिंह, कांग्रेस - 27089 
  2. सिद्धार्थ तिवारी राज, भाजपा - 24661 
  3. देवेंद्र सिंह, बीएसपी - 8888 

2023-12-03 06:53 GMT

सिरमौर से मतगणना के पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह ने लीड बना ली है। वे कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब वनवासी से 1070 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

  1. दिव्यराज सिंह, भाजपा - 12799
  2. रामगरीब वनवासी, कांग्रेस- 11729 
  3. वीडी पांडे, बीएसपी- 11392

2023-12-03 06:00 GMT

रीवा जिले की 8 में से 3 विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। सेमरिया से अभय मिश्रा 1790 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिरमौर से कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब वनवासी ने 531 वोटों की लीड बनाई है। वहीं त्योंथर से कांग्रेस उम्मीदवार रमाशंकर सिंह 770 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

Tags:    

Similar News