रीवा में ट्रैक्टर ने पिता की ली जान, पुत्री घायल, सतना में पुलिस कर्मी की हादसे में मौत

रीवा (Rewa) और सतना (Satna) में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Update: 2022-02-05 11:30 GMT

Rewa MP News: रिश्तेदार के घर से मेहमानी करके लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिता की मौत हो गई है, जबकि पुत्री घायल हुई है। यह सड़क दुर्घटना रीवा जिले के पनवार थाना के वीरपुर चौकी क्षेत्र में हुई है।

यूपी के रहने वाले है पिता-पुत्री

दुर्घटना में मृत हुआ बाइक सवार राजकरण यादस उत्तर-प्रदेश के फूलपुर गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने पुत्री के साथ रीवा जिले के फूलपुर क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। वह बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कर्मी की मौत

केस डायरी लेकर जा रहे पुलिस कर्मी को पहले स्कूटी सवार ने टक्कर मार दिया और फिर वह बस की जद में आ गया। जिससे मौके पर पुलिस कर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना सतना जिले के मझिगंवा थाना क्षेत्र में हुई हैं। मृतक की पहचान सोनू मरावी के रूप में की गईं। बताया जा रहा है कि वह रैगांव पुलिस चौकी में पदस्थ था। वह बाइक से जा रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच कार्रवाई के आदेश दिए है।

Tags:    

Similar News