Mathura Controversy: शाही मस्जिद में भगवान कृष्ण की मूर्ती स्थापित करने के ऐलान के बाद माहौल गर्माता ही जा रहा है

Mathura Controversy: हिन्दू महासभा ने 6 दिसंबर को विवादित जमीन में बनी शाही मस्जिद में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने का ऐलान किया था

Update: 2021-12-02 08:49 GMT

Mathura Controversy: जब से हिन्दू महासभा ने श्री कृष्ण जन्म भुमि मथुरा मंदिर के बगल में बनी शाही मस्जिद में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा पाठ करने का ऐलान किया है तब से मथुरा का माहौल गर्माया हुआ है।  जैसे जैसे 6 दिसंबर की तारिख नज़दीक आ रही है वैसे-वैसे यहां के रहने वाले लोगों और प्रशासन और भी ज़्यादा सक्रीय होता जा रहा है। बता दें कि हिन्दू महासभा ने 6 दिसंबर के दिन ऐसा करने का ऐलान किया था। 

जाहिर है जिस तरह बाबर ने अयोध्या में राम जन्म भूमि में बने प्राचीन मंदिर को तुड़वा कर उसमे बाबरी मस्जिद बना दी थी वैसे ही औरंगजेब ने मथुरा में कृष्ण भगवान का विशालकाय मंदिर तुड़वा कर उसके बगल में शाही मस्जिद का निर्माण कर दिया था। तब से लेकर अबतक मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि भी विवादित है और इसका मामला भी न्यायालय में पेंडिंग है। मथुरा मंदिर का इतिहास जानने के लिए यहां क्लिक करें

धारा 144 लागू है 

जब से हिन्दू महासभा ने शाही मस्जिद में भगवान कि मूर्ति इस्थापित करने का ऐलान किया वैसे ही प्रशासन एलर्ट हो गया और मथुरा में धारा 144 लागू कर दी।  लेकिन हिन्दू महासभा ने भी यह साफ़ कह दिया है कि 6 दिसंबर को शाही मस्जिद में पूजा पाठ होकर रहेगा। लेकिन प्रशासन ने ऐसा करने की कोई अनुमति नहीं दी है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इतने गंभीर मसले पर हिन्दू महासभा का ऐसा ऐलान साम्प्रदाइक दंगों की वजह बन सकता है।  हालांकि ऐसी परिस्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पुलिस चाक-चौबंद हो गई है। 

विवादित भूमि से शाही मस्जिद हटाने की मांग 

हिन्दू संगठन विवादित जमीन से शाही मस्जिद हटाने की मांग दशकों से करते आये हैं। ऐसे में यहां दो धर्मों को मानने वालों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीँ भाजपा सरकार के प्रमुख एजेंडे में काशी, अयोध्या के साथ कृष्ण जन्म भूमि भी है।  कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह कहा था कि 'काशी, अयोध्या में मंदिर निर्माण जारी अब मथुरा की बारी' इसके  बाद तो मथुरा में और भी हाई अलर्ट हो गया। 

अब यह देखने वाली बात होगी की हिन्दू महासभा का ऐलान और गतिविधियों पर प्रशासन कैसे परिस्थितयों पर काबू पाता है।  जहां तक है कि जिन लोगों द्वारा ऐसा ऐलान किया गया है उनकी तलाश पुलिस कर रही है और दोनों ही संप्रदाय के लोगों को किसी भी तरह के जुलूस और गैर कानूनी एक्टिविटी में शामिल होने से आगाह किया गया है 


Tags:    

Similar News