उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 22 घायल

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर इलाके में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।

Update: 2021-03-02 13:10 GMT
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर इलाके में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।
 
दुर्घटना तब हुई जब एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और राजमार्ग पर पलट गया जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। मरने वाले और घायल हुए सभी लोग हमीरपुर जिले के निवासी हैं और श्रम कार्य के लिए जा रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घायलों की हर संभव मदद करने को कहा है।
Tags:    

Similar News