तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को कोसा : SHAHDOL NEWS

शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में पूर्व विधायक एवं शहडोल के प्रभारी राजेंद्र मिश्र की अगुवाई में प्रसिद्ध तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कांग्रेस भवन में किया गया। यह तिरंगा यात्रा शहडोल के प्रमुख मार्ग से निकलकर रास्ते में पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा रैली शहडोल बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने संविधान वाचन कर यात्रा का समापन किया गया।;

Update: 2021-03-22 23:40 GMT

शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में पूर्व विधायक एवं शहडोल के प्रभारी राजेंद्र मिश्र की अगुवाई में प्रसिद्ध तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कांग्रेस भवन में किया गया। यह तिरंगा यात्रा शहडोल के प्रमुख मार्ग से निकलकर रास्ते में पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा रैली शहडोल बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने संविधान वाचन कर यात्रा का समापन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी  राजेंद्र मिश्र ने अपने उद्बोधन में  कहा कि कमलनाथ की चुनी हुई सरकार को मोदी -शाह की शह पर गिरा दिया गया। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी , कन्या विवाह के रुपए 21 हजार से बढ़ाकर 51000, गौ सेवा सदन आदि कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताई। इस मौके पर पूर्व विधायक कमला सिंह ने संविधान की याद दिलाते हुए कहा  कि भाजपा को संविधान पर भरोसा नहीं रहा।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आजाद बहादुर ने कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में श्रमिकों के साथ हुआ, किसानों के आंदोलन को किस तरह कुचला जा रहा है, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी का जो हाल है उससे जनता आजिज आ गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कार्यवाहक महमूद अहमद ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर राजेश सिसोदिया सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Similar News