मध्य प्रदेश: देवउठनी ग्यारस पर 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे

देवउठनी ग्यारस के अवसर पर मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश रहेगा। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।;

facebook
Update: 2024-11-12 06:33 GMT
Local Holiday Declared

Local Holiday Declared

  • whatsapp icon

भोपाल. देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल, भिंड, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, मैहर, सिंगरौली, देवास और झाबुआ शामिल हैं।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

स्थानीय अवकाश के कारण इन जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे।

देवउठनी ग्यारस का महत्व

देवउठनी ग्यारस को प्रबोधिनी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि शुरू हो जाते हैं।

Tags:    

Similar News