रीवा पुलिस का 'हांका अभियान': नशेड़ियों और गुंडों में मचा हड़कंप, जमकर चला डंडा

रीवा पुलिस ने नशेड़ियों और गुंडों के खिलाफ 'हांका अभियान' चलाया। शहर के चौराहों पर जाम छलकाने वाले नशेड़ियों को पुलिस ने पकड़ा और गुंडों के घरों में दी दबिश।;

facebook
Update: 2024-12-05 06:23 GMT
Rewa Police Control Room

रीवा पुलिस कंट्रोल रूम

  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार रात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 'हांका अभियान' चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर के चौराहों पर जाम छलकाने वाले नशेड़ियों को पकड़ा और उन्हें थाने में बैठाया। इसके अलावा, आदतन अपराधियों और गुंडों के घरों में भी दबिश दी गई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

डीजीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह अभियान प्रदेश के नए डीजीपी के निर्देश पर चलाया गया। डीजीपी ने सभी ज़िलों को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सख्ती से चेकिंग करने के आदेश दिए थे।

एसपी ने किया नेतृत्व

एसपी विवेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर के ज़्यादातर चौराहों पर पैदल मार्च किया और नशे में धुत लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब बेचने वाले ठेला संचालकों को भी चेतावनी दी।

अपराधियों में मचा हड़कंप

इस अभियान से शहर में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 10 से ज़्यादा आरोपियों को पकड़ा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

2011 में शुरू हुआ था 'हांका अभियान'

रीवा में 2011 में 'हांका अभियान' शुरू हुआ था। तब यह अभियान तत्कालीन सीएसपी दिनेश कौशल ने चलाया था। उस समय भी इस अभियान का काफी असर देखा गया था और शहर में अपराध कम हुआ था।

Tags:    

Similar News