रीवा में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न: आठों विधानसभा में 66.94% मतदान, 70% महिला, 64 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट

Update: 2023-11-17 17:09 GMT
Live Updates - Page 2
2023-11-17 06:48 GMT

रीवा विधानसभा में 11 बजे तक 25.22% वोट डले

रीवा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 25.22% वोट पड़ चुके हैं। सम्भागीय मुख्यालय में वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक रीवा विधानसभा के 244 मतदान केन्द्रों में 26.22 फीसद पुरुष मतदाता, 24.16% महिला एवं 53.85 फीसदी अन्य ने मतदान में हिस्सा लिया है।

2023-11-17 06:36 GMT

सुबह 11 बजे तक 28.06% मतदान दर्ज

रीवा-मऊगंज जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.06% मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम 25.22% वोटिंग रीवा विधानसभा में जबकि सबसे अधिक 29.54% मतदान मऊगंज में हुआ है।

रीवा जिले की सीटेंवोटिंग प्रतिशत सुबह 11 बजे तक
देवतालाब27.72%
गुढ़28.89% 
मनगवां28.84%
मऊगंज29.54%
रीवा25.22%
सेमरिया28.32%
सिरमौर27.82%
त्योंथर27.99%

Tags:    

Similar News