Coronavirus : लॉकडाउन को नहीं मान रही मध्यप्रदेश की जनता, सरकार ने मजबूर होकर 2 शहरो में लगाया कर्फ्यू, बंद !

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत जबलपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत जबलपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई लेवल मीटिंग के बाद जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह का यह पहला फैसला है। दूसरी तरफ , जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी सराफा व्यवसायी मुकेश अग्रवाल के यहां काम करता है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। भोपाल और जबलपुर में कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले प्रदेश के 43 जिलों को भी लॉकडॉउन कर दिया गया।

सख्ती के साथ होगा नियमों का पालन दूसरी तरफ प्रदेश के 43 जिलों को भी लॉक डाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों पर अब सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को इसके बाद भी लोग अगर अपने घरों से निकलते हैं तो उन पर मामला दर्ज किया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

31 मार्च तक लॉकडाउन भोपाल में रविवार को एक युवती को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद शहर को 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन किया गया था। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला जबलपुर में सामने आया था।

क्या कहा शिवराज सिंह ने? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जबलपुर और भोपाल में कोरोना वायरस के पॉज़िटिव केस पाए गए हैं। आज दिनांक 24 मार्च से इन दोनों शहरों में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। सभी नागरिकों को बताना चाहता हूं कि यह आप सबकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरे प्रदेशवासियों, आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आपको अपने घरों में रहना है। दैनिक ज़रूरतों की चीज़ों की आपूर्ति अनवरत जारी रहेगी, किसी भी वस्तु की कमी नहीं आने दी जायेगी।

Similar News