By-Election 2021: एमपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए नाम, सतना के रैगांव से इन्हे बनाया प्रत्याशी

By-Election 2021: कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है।;

Update: 2021-10-05 15:10 GMT
By-Election 2021: एमपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए नाम, सतना के रैगांव से इन्हे बनाया प्रत्याशी

By-Election 2021: एमपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए नाम, सतना के रैगांव से इन्हे बनाया प्रत्याशी

  • whatsapp icon

MP By-Election 2021: भोपाल। आगामी 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव में राजनैतिक पार्टियां अब अपने पत्ते खोलना शुरू कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

इन्हे मिली टिकट

कांग्रेस ने एमपी के सतना जिले रैगांव विधानसभा (Raigaon Assembly By-Election 2021) के लिए कल्पना वर्मा (Kalpana Verma) को टिकट दिया है। यह विधानसभा भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी की मौत हो जाने से खाली हो गई थी। कल्पना की उम्मीदवारी के बाद अब भाजपा प्रत्याशी पर सभी की नजर टिक गई है।

ज्ञात हो प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहां से भाजपा के विधायक रहे है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूत डगर तय करनी होगी। कल्पना वर्मा वर्तमान में सतना से जिला पंचायत सदस्य हैं। इसी तहर खंडवा लोकसभा से पूर्व विधायक राजनारायण सिंह पुरनी और जोबट से महेश पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। महेश पटेल आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष हैं। ज्ञात हो कि खंडवा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव भी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन बाद में अपनी दावेदारी वापस ले ली थी।

Tags:    

Similar News