रायपुर : प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा 2018 : मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में किया 201 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण-भमिपूजन
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat;
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के अंतर्गत रायगढ़ जिले के तहसील मुख्यालय धरमजयगढ़ में आयोजित विशाल आमसभा में लगभग 201 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत के 15 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 191 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से दस कार्यों का शिलान्यास तथा 9 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से पांच कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने आमसभा में 47 हजार 188 हितग्राहियों को 44 करोड़ 66 लाख रुपए की सामग्री और सहायता राशि वितरण किया। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री विष्णु देव साय, संसदीय सचिव श्रीमती सुनिति राठिया, विधायक श्री रोशन अग्रवाल और श्रीमती केराबाई मनहर सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने जिन नये स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया। उनमें 140 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से धरमजयगढ़-कापू मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य, 22 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से पत्थलगांव-कापू मार्ग का उन्नयन, 24 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से घरघोड़ा-बायपास मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने 71 लाख 99 हजार रुपए की लागत से ग्राम गोलाबुड़ा में सौर सामुदायिक उद्हन सिंचाई के लिए सौर सामुदायिक सिंचाई पंप, 58 लाख 59 हजार रुपए की लागत से ग्राम-भालूमार, पतरापाली एवं बगचबा में नवीन नल-जल प्रदाय योजना, इसके अलावा डॉ. सिंह ने दो करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से धरमजयगढ़ के ग्राम रतनपुर, घरघोड़ा के ग्राम छोटे गुमड़ा और भालूमार में हाई स्कूल भवन का भी भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने जिन पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया। उनमें 6 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से धरमजयगढ़ में निर्मित 5 सीनियर एमआईजी मकान, 10 जूनियर एमआ.ई.जी.एवं 30 ईडब्ल्यूएस भवनों, 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित कोपरनाला स्टापडेम, 30 लाख रूपए की लागत से झिरम नाला स्टाप डेम और 2 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से पुलिस विभाग के निर्मित 32 मकान शामिल हैं।