IAS Transfer List 2025: 5 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, इस जिले को मिली नई कलेक्टर

छत्तीसगढ़ सरकार ने कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नारायणपुर ज़िले की नई कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई होंगी। जानिए किस अधिकारी की कहां हुई पोस्टिंग।;

facebook
Update: 2025-01-03 14:23 GMT
IAS Transfer List 2025: 5 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, इस जिले को मिली नई कलेक्टर
  • whatsapp icon

Chhattisgarh IAS Officer Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

नए तबादले

प्रतिष्ठा ममगाई: नारायणपुर ज़िले की नई कलेक्टर होंगी। इससे पहले वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर थीं।

प्रतीक जैन: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

नरेंद्र कुमार दुग्गा: आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

नीलम नामदेव एक्का: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

अतिरिक्त प्रभार

अलरमेलमंगई डी: वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पदुम सिंह एल्मा: आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभिजीत सिंह: सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Tags:    

Similar News