रीवा का युवक महिला अफसर को करता था अश्लील मैसेज और कॉल फिर हुआ ये ...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat;

Update: 2021-02-16 05:58 GMT

रायपुर। राजधानी में पदस्थ एक महिला अफसर को फेसबुक पर अश्लील मैसेज और कॉल करके परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अफसर ने जब युवक को काेई जवाब नहीं दिया तो आरोपी फेसबुक मैसेंजर पर कॉल करने लगा और महिला से गाली गलौच शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की थी।

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक नापति (21) बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता डॉक्टर हैं। उसने तेलीबांधा इलाके में रहने वाली 45 साल की महिला को फेसबुक मैसेंजर पर फोन किया था। महिला प्रशासनिक अधिकारी है। उसे पहली बार गत वर्ष नवंबर माह में फोन आया था। उसने कॉल को नजर अंदाज कर दिया।

आरोपी ने कुछ दिन बाद दोबारा कॉल की और गाली गलौच करने लगा। वह महिला अफसर को उस दिन से लगातार मैसेज कर रहा था। अश्लील वीडियो और मैसेज फेसबुक मैसेंजर में भेजता था। महिला अफसर ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से इसकी शिकायत की थी। अफसर ने साइबर सेल काे मामला जांच के लिए भेजा। फेसबुक आईडी से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। उसके बाद केस दर्ज किया गया। आरोपी को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Similar News