छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पक्की है : अमित शाह
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat;
भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के चंगुल से बाहर निकलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चला है दशकों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए शौचालय नहीं बना पाई, मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मातृशक्ति को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव की औपचारिकता बाकी है, भाजपा की जीत पक्की है। श्री शाह ने कहा, कांग्रेस को हराना नहीं है, यह हमारा उद्देश्य नहीं है, हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस को मूल समेत खत्म करना है। आज प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश सरकार ने नक्सलवाद के उन्मूलन करने में बड़ी कामयाबी पाई है। आज कांग्रेस गंदी सीडी लहरा रही है। सीडी बांट रही है। ये लोग किस मुंह से माताओं-बहनो के बीच जाएंगे। मुझे आज यहां उमड़ी भीड़ को देखकर विश्वास है कि राज्य में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सम्मेल में उमड़ी महिलाओं की भीड़ देखकर कहा कि मेरे जीवन में देखा हुआ ये मातृ शक्ति का सबसे बड़ा महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी एक पुरुष कार्यकर्ता बनता है तो एक कार्यकर्ता बनता है लेकिन जब एक माता या बहन को कार्यकर्ता बनाते हैं तो पूरा परिवार कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने कहा कि इस मातृशक्ति को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव की औपचारिकता बाकी है, भाजपा की जीत पक्की है। श्री शाह ने कहा, कांग्रेस को हराना नहीं है, यह हमारा उद्देश्य नहीं है, हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस को मूल समेत खत्म करना है। आज प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश सरकार ने नक्सलवाद के उन्मूलन करने में बड़ी कामयाबी पाई है। आज कांग्रेस गंदी सीडी लहरा रही है। सीडी बांट रही है। ये लोग किस मुंह से माताओं-बहनो के बीच जाएंगे। मुझे आज यहां उमड़ी भीड़ को देखकर विश्वास है कि राज्य में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। हम प्रचंड मतों से विजय होंगे।