रायपुर/अनियंत्रित हुई बस, दो लोगों की मौत, 9 से ज्यादा लोग घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई है तो वही 9 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। वही हादसे में मरने वालेां में बस चालक और दुसरा कंडक्टर है। घायलों में सभी यात्री हैं। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई है तो वही 9 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। वही हादसे में मरने वालेां में बस चालक और दुसरा कंडक्टर है। घायलों में सभी यात्री हैं। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पायल ट्रैवल्स की बस नेशनल हाइवे 30 से होकर रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। इसी दौरान धमतरी के पास बस अनियंत्रित हो गई और चालक उस पर नियंत्रण नही कर पाया। ऐसे में बस अचानक से पलट गई। बस के पलट जाने से चालक और कंडक्टर की मौत हो गई तो वही कई यात्री घायल भी हुए हैं।
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तो वहीं मृतकों को अस्पताल के मर्चुरी मे ंरखा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार की रात 12 बजे के करीब हुआ है।