पुलिस से घिरे नक्सली भागे, 14 लाख का इनामी पकड़ाया
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड में 14 लाख का इनामी नक्सली पकड़ लिया गया है। तो वही अन्य नक्सली अपने को पुलिस से घिरा देख भाग निकले। जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग 5 पर्टीयां जंगल में सर्चिग कर रही है। ;
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड में 14 लाख का इनामी नक्सली पकड़ लिया गया है। तो वही अन्य नक्सली अपने को पुलिस से घिरा देख भाग निकले। जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग 5 पर्टीयां जंगल में सर्चिग कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट के लांजी तहसील अंतर्गत मलकुआ के जंगल में नक्सलियों के मूभमेंट की जानकारी पुलिस को हुई। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी कर दी और नक्सलियो को पुलिस ने घेर लिया।
बताया जाता है कि शातिर नक्सली जिस पर 14 लाख का ईनामी कुख्यात नक्सली श्याम लाल बडी ही चतुराई के साथ अपने साथियों को निकलने में कामयाब रहा लेकिन वह स्वयं पुलिस की गिरफत में फंस गया।
हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली श्याम लाल को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार हुआ श्याम लाल 14 लाख का इनामी नक्सली बताया जा रहा है। की है। पुलिस व नक्सलियों के बीच अल सुबह हुई फायरिंग में नक्सली पुलिस पार्टी को हावी होता देख मौके से भाग निकले हैं, जबकि एक को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।
एसपी अभिषेक तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य भागे हुए नक्सलियों को पकडने के लिए अभियान तेज किया गया है। उन्हेाने बताया कि पुलिस पार्टी बडी ही सतर्कता के साथ नक्सलियों का पीछा कर रही है। सम्भावना पाई जा रही है कि अन्य नक्सलियो को पकड लिया जायेगा।
वही उनका कहना था कि लगातार हो रहे मुठभेड़ में नक्सलियों पर काफी दबाव बना हुआ है। ऐसे मे उनके पकडे जाने या फिर भागने के अलावा कोई रस्ता नही बचा है। पांच पार्टियों को मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के लिए जंगल में उतारा गया है।