1 लाख के इनामी के साथ 3 अन्य नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियो को गिरफतार करने मंे सफलता हांसिल की है। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम था। वही तीन अन्य नक्सलियों ने पुलिस की नाम में दम कर रखा था। हाल के दिनों में नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया था। ;

Update: 2021-03-08 17:54 GMT

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियो को गिरफतार करने मंे सफलता हांसिल की है। इनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम था। वही तीन अन्य नक्सलियों ने पुलिस की नाम में दम कर रखा था। हाल के दिनों में नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नक्सलियो के मूभमेंट की जानकारी हुई और कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियो को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि तीन नक्सलियों को कुआकोंडा थानांतर्गत एटेपल और जियाकोदटा गांव के पास स्थित जंगल से पकड़ा गया। 

वही एक माओवादी कमांडर को आरणपुर थाना इलाके के मेडप गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफतारी के आद पुलिस ने यह जानकारी सार्वजनिक की और मीडिया को इससे वकिफ करवाया गया। 

नक्सलियो केा पकड़ने के लिए जिला रिजर्व गार्ड, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल की टीम बनाई गई थी। यह जानकारी दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने दी है।

पकडे गये नक्सलियों में बामन सोढी, हिडमा सोढी और हिडमा माडवी हैं। वही  आरणपुर में माओवादी मिलिशिया कमांडर पदम माडा को गिरफ्तार किया गया है। इस पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
 

Similar News