मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर चाचा अनिल कपूर ने कहा- अब उसका ब्रेकअप हो जाएगा

चाचा अनिल कपूर ने कहा- अब अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो जाएगा.;

facebook
Update: 2022-09-15 13:18 GMT
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर चाचा अनिल कपूर ने कहा- अब उसका ब्रेकअप हो जाएगा
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को 5 साल से डेट कर रहे है. बताते चले की अर्जुन कपूर के दोस्त वरुण धवन ने बताया की अर्जुन कपूर कई महिलाओं के साथ फ्लर्ट करते हैं. कॉफी विद करण 7 में वरुण धवन ने इस चीज़ का खुलासा किया है. इस शो में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन पहुंचे. काफी विथ करण 7 में इन दिनों कई बड़े सितारों का आना जाना हुआ है. हाल ही में एक्टर वरुण और अनिल कपूर ने कई बड़े खुलासे किये है. 

करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा, कौन सी बॉलीवुड हस्ती 'सबसे ज्यादा डींगे मारती है', वरुण ने अर्जुन कपूर का नाम लिया. जब अनिल ने कहा कि उन्हें अपने भतीजे के बारे में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, तो वरुण ने कहा, 'शौकिया आदमी है.' दोनों हंसने लगे. वरुण धवन ने यह भी कहा कि अर्जुन कपूर गॉसिप और फ्लर्ट करने वाले इंसान हैं. इस पर अनिल कपूर ने सच में अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, 'अब उसका ब्रेक-अप हो जाएगा.' वरुण ने पीछे हटते हुए कहा, 'नहीं नहीं, वो नहीं होगा (नहीं, ऐसा नहीं होगा).'

इसके बाद वरुण धवन ने रैपिड फायर राउंड जीत लिया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने एक दोस्त भी खो दिया है. अनिल कपूर ने कहा, 'दोस्त से बेहतर मैं हैम्पर को खोना पसंद करूंगा.' वहीं कॉफी विद करण 7 में अनिल कपूर ने खुद ते जवाब रहने की वजह का खुलासा किया था. करण जौहर ने अनिल कपूर से उनके जवान रहने का राज पूछा. इस पर अभिनेता ने कहा है, 'सेक्स, सेक्स और सेक्स.' केजेओ से अनिल कपूर से पूछते हैं, 'तीन चीजें जो अनिल कपूर को छोटा महसूस कराती हैं ?' दिग्गज अभिनेता ने अपने जवाब में कहा, 'सेक्स, सेक्स और सेक्स.' हालांकि, बाद में अनिल कपूर कहते हैं, 'यह सब स्क्रिप्टेड है.'


Tags:    

Similar News