मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहें शाहरुख खान: मुंबई में असफल इलाज के बाद अमेरिका जाएंगे बॉलीवुड के बादशाह, सर्जरी करवा सकते हैं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में मुंबई में मोतियाबिंद के इलाज के लिए कोशिश की, लेकिन असफलता के बाद वह अमेरिका जा रहे हैं।;

facebook
Update: 2024-07-30 05:45 GMT
मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहें शाहरुख खान: मुंबई में असफल इलाज के बाद अमेरिका जाएंगे बॉलीवुड के बादशाह, सर्जरी करवा सकते हैं
  • whatsapp icon

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में अपनी आंखों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ने हाल ही में मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के इलाज के लिए कदम बढ़ाया था। हालांकि यह इलाज उनके उम्मीदों के अनुसार सफल नहीं हो पाया। ऐसे में अब शाहरुख खान अमेरिका जाकर अपनी आंखों का बेहतर इलाज कराने की योजना बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान दोनों आंखों में मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे हैं। एक करीबी सूत्र के अनुसार, अभिनेता 30 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वह अपनी आंखों के इलाज के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेंगे और संभवतः सर्जरी करवा सकते हैं।

इससे पहले 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मौके पर शाहरुख ने मुंबई में आंखों के इलाज के लिए अस्पताल का दौरा किया था। इसके बावजूद, उनके इलाज में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें अमेरिका जाने का निर्णय लेना पड़ा।

शाहरुख खान की योजनाओं में अगला पड़ाव स्विजरलैंड भी हो सकता है। चर्चा है कि वह अगस्त के पहले सप्ताह में 7 और 8 तारीख को स्विजरलैंड यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह यात्रा व्यक्तिगत है या पेशेवर।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की पिछली फिल्म 'डंकी' दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। वर्तमान में, वह अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। बेटी सुहाना खान के साथ उनकी फिल्म 'किंग' की भी चर्चा है, जिसमें वे साथ नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News