OMG 2 Teaser Review: ओएमजी 2 का टीजर आया, भोलेनाथ के भक्त BGM पर झूम उठे, अक्षय कुमार का लुक देख मजा आ गया

OMG 2 टीजर रिव्यू: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का पहला टीजर रिलीज हो गया;

Update: 2023-07-11 06:04 GMT

OMG 2 टीजर रिव्यू: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का पहला टीजर (OMG 2 Teaser) रिलीज हो गया, टीजर में बज रहा OMG 2 BGM सुन भोलेनाथ के भक्त झूम उठे, फैंस को अक्षय कुमार का शिव अवतार (akshay Kumar As Lord Shiv) काफी पसंद आया, वहीं हमेशा की तरह सादगी भरे अंदाज में Pankaj Tripathi के कैरेक्टर की भी समझ हो गई. 1.26 सेकेंड के टीजर ने कहानी का कॉन्सेप्ट समझा दिया। 

OMG Teaser Review 

Full View

OMG 2 BGM 

OMG 2 के टीजर की सबसे बड़ी USP है इसका BGM यानी बैक ग्राउंड म्यूसिक, जिसमे 'काल उसका क्या बिगाड़े भक्त जो महाकाल का' गाना बज रहा है और बीन बज रही है. इस फिल्म में Vikram Montrose, Hansraj Raghuwanshi, Djstrings Pranaay, Sandesh Shandilya ने म्यूसिक दिया है. 

OMG 2 Story 

यह फिल्म OMG:1 से थोड़ी कनेक्टेड जरूरी है लेकिन कहानी एकदम फ्रेश है. पिछले पार्ट में परेश रावल ने कंजीलाल नामक नास्तिक दुकानदार का रोल किया था जिसने भूकंप के बाद अपनी दुकान गिरने पर भगवान पर ही कोर्ट केस कर दिया था. तब अक्षय कुमार भगवान कृष्ण बनकर धरती पर आए थे. लेकिन इस बार पंकज त्रिपाठी कांति शरण मुद्गल नाम के भोलेभक्त शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिनकी मदद के लिए अक्षय कुमार भगवान शिव का रूप लेकर आए हैं. 

OMG 2 Akshay Kumar Shiva Look 

फैंस को अक्षय कुमार द्वारा निभाया गया भगवान शिव का रोल काफी पसंद आया, अक्षय कुमार की बॉडी भी काफी सूट कर रही है. कांति शरण मुद्गल के पास भोलेनाथ इंसान के रूप में सामने आते हैं. अक्षय कुमार ने बड़ी-बड़ी जटाएं रखी हुई हैं, कुछ सीन में वे भस्म लगाए दिख रहे हैं तो रेलवे स्टेशन में लगी वाशिंग पिट में बहते पानी के नीचे आसान लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं. 

OMG 2 Cast: Akshay Kumar as Lord Shiva, Pankaj Tripathi as Kanti Sharan Mudgal, Arun Govil as Lord Rama, Yami Gautam as Kamini Maheshwari, Govind Namdev 

OMG 2 Director: Amit Rai 

OMG 2 Producer: Aruna Bhatia, Vipul D. Shah, Rajesh Bahl, Ashwin Varde 

OMG 2 Creative Producer: Chandraprakash Dwivedi 

OMG 2 Production House: Cape of Good Films, Viacom18 Studios 

OMG 2 Budget: 150 करोड़ रुपए 

OMG 2 में अरुण गोविल श्रीराम का रोल कर रहे 

Arun Govil as Lord Rama OMG 2: रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का कभी ना भुला पाने वाला किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल एक बार फिर से श्री राम के अवतार में नज़र आने वाले हैं. OMG में अरुण गोविल श्री राम का रोल कर रहे हैं. यह एक गेस्ट अपीयरेंस होगी। हालांकि टीजर में उन्हें नहीं दिखाया गया. 

OMG 2 Trailer Release Date: OMG 2 का ट्रेलर इसी महीने रिलीज होगा 

OMG 2 Release Date: 11 अगस्त 


Similar News