गर्भगृह में विराजित रामलला की मूर्ति में 'भगवान विष्णु के 10 अवतार'

गर्भगृह में विराजित रामलला की मूर्ति में 'भगवान विष्णु के 10 अवतार'

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले रामलला की प्रतिमा की पहली पूरी तस्वीर सामने आई।

काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दे रहा है
। हालांकि, कपड़े से उनकी आंखें ढंकी हैं।

कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसे एक ही पत्थर से बनाया है
। यानी, पत्थर को कहीं जोड़ा नहीं गया है।

रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु का 'दशावतार' गर्भगृह में विराजमान होने वाले 'रामलला' की मूर्ति में ॐ, पद्म, चक्र, सूर्य, गदा, शंख, स्वस्तिक के अलावा भगवान विष्णु के दशावतार और हनुमान, गरुण को भी उकेरा गया है.

भगवान विष्णु के दस अवतार मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि हैं।











