TCE
पृष्ठ 1 / 4
rewariyasat.com•रीवा • सतना • भोपाल • नई दिल्ली•25°C - 31°C उमस 88%•
रीवा संस्करण (Rewa Metro)•शुक्रवार, 6 नवंबर 2026•मूल्य: ₹0.00 (ई-संस्करण)

रीवा रियासत

FIRST VOICE.LAST WORD.•शहर आपका, खबर हमारी
SPONSORED
माँ के ज़ायके (Cloud Kitchen, Rewa): शुद्ध शाकाहारी, कम तेल-मसाले का घर जैसा खाना • 12 KM में 30 मिनट डिलीवरी
मुख्य पृष्ठ (Front Page)PAGE 01
LEAD STORY📍 Job News✂️ कतरन पढ़ें

RBSE Class 10 Science Syllabus 2026-27 PDF डाउनलोड करें

विशेष संवाददाता | Job News
RBSE Class 10 Science Syllabus 2026-27 PDF डाउनलोड करें
प्रमुख बिंदु एवं चेतावनी (Key Highlights)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं विज्ञान का शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सिलेबस जारी कर दिया है। इसमें केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स और पर्यावरण विज्ञान से जुड़े 13 अध्याय शामिल हैं। थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की होगी, जबकि 20 अंक सत्रीय मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं विज्ञान का शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सिलेबस जारी कर दिया है। इसमें केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स और पर्यावरण विज्ञान से जुड़े 13 अध्याय शामिल हैं। थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की होगी, जबकि 20 अंक सत्रीय मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।

📍 Job News

SSC CGL Answer Key 2026 OUT: टियर-1 की रिस्पॉन्स शीट जारी, 7 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

TCE ब्यूरो • 4/11/2026

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 4 नवंबर को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने जवाब देख सकते हैं। गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 7 नवंबर 2026 तक मिलेगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।

⚡ बड़ी हलचल

PFRDA Grade A Result 2026 OUT: असिस्टेंट मैनेजर का रिजल्ट जारी, 20 नवंबर को मेन्स परीक्षा

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने Officer Grade A (Assistant Manager) भर्ती 2026 का Phase 1 रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट PDF देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 20 नवंबर 2026 को होने वाली Phase 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।

🔴 विशेष कवरेज • ANCHOR STORY✂️ कतरन

Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026: Merit List कब आएगी?

विशेष संवाददाता • नई दिल्ली/भोपाल
Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026: Merit List कब आएगी?
“Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 का इंतजार जारी है। 72 पदों की भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट, रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट व”

Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 का इंतजार जारी है। 72 पदों की भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट, रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी जानें।

📍 Rewa

राजस्व निरीक्षक पर फर्जी प्रतिवेदन बनाने का आरोप: निष्पक्ष जांच के लिए जांच दल गठित करने की मांग

रीवा की हुजूर तहसील के ग्राम बांस निवासी बुजनंदन शर्मा ने राजस्व निरीक्षक विनोद पाण्डेय पर बिना मौके पर जांच और नाप किए प्रतिवेदन तैयार करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच दल से राजस्व निरीक्षक को अलग करने की मांग पहले ही की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जांच से नहीं हटाया गया। अब उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

📍 व्यापार व नीति • नीतिगत फैसला

रीवा के लोही में फोरलेन निर्माण: मुख्य भवन का मूल्यांकन किए बिना बाउंड्रीवाल का मुआवजा तय करने का आरोप

रीवा तहसील हुजूर के ग्राम लोही निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के चौड़ीकरण के लिए हो रहे भूमि अर्जन में मुख्य पक्के भवन का मूल्यांकन नहीं किए जाने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि मुआवजा पत्रक में केवल बाउंड्रीवाल का मूल्यांकन किया गया, जबकि दो मंजिला भवन को छोड़ दिया गया। उन्होंने संयुक्त टीम से दोबारा भौतिक सत्यापन और संशोधित मुआवजा तय करने की मांग की है।

📍 Rewa

रीवा में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा: प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना, 190 शीशियां हुई थीं जब्त

रीवा में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा: प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना, 190 शीशियां हुई थीं जब्त

मऊगंज में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में विशेष न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस ने अप्रैल 2024 में कार्रवाई के दौरान 190 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की थीं।

⭐ विंध्य स्पेशल ऑफरSPONSORED

माँ के ज़ायके (Cloud Kitchen)

रीवा में घर जैसा शुद्ध शाकाहारी खाना • स्पेशल लंच व डिनर थाली • 30 मिनट सुपरफास्ट डिलीवरी

📌 विंध्य व देश-दुनिया की अन्य प्रमुख हलचल (Fast News Round-Up)100% ताज़ा खबरें
📍 Rewa
Rewa Nagar Nigam Contractor Action: रीवा में संविदाकारों पर कार्रवाई, तीन दिन में काम शुरू नहीं किया तो बाकी पर भी होगी कार्रवाई

रीवा नगर निगम में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त अक्षत जैन ने लापरवाह संविदाकारों को कड़ी चेतावनी दी। 22 संविदाकारों को तीन दिन में काम शुरू करने की अंतिम मोहलत दी गई है। वहीं, एक संविदाकार को ब्लैकलिस्ट करने और अन्य पर जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

📍 MP Transfer
MP Police: 14 IPS अधिकारियों के प्रशिक्षण पर जाने से बदली जिम्मेदारियां, 14 अफसरों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-III में शामिल होने जा रहे 14 आईपीएस अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान कामकाज संभालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना वाले दायित्वों के लिए अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVP NPA) में निर्धारित है।

Informative Journalism•रीवा रियासत डिजिटल ई-पेपर
रीवा रियासत • सर्वाधिकार सुरक्षित © 2026
रीवा रियासत डिजिटल ई-पेपर (Digi ePaper Preview) | रीवा रियासत