रीवा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद; मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

Rewa News: एमपी के रीवा जिला अंतर्गत चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया स्थित शांति विला कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान पति काम से बाहर गया हुआ था।

Update: 2023-08-19 06:37 GMT

एमपी के रीवा जिला अंतर्गत चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया स्थित शांति विला कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान पति काम से बाहर गया हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआए जिमसें मृतिका ने लिखा है कि पति बहुत अच्छे हैं, लेकिन वह इस परिवार में अर्जेस्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। एफएसएल टीम व नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामले में मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है 

दो महीने पूर्व हुआ था विवाह

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ बंजारी निवासी वंदना दुबे 29 वर्ष की जून 2023 में रवि प्रकाश पाण्डेय निवासी शांति विला कॉलोनी से विवाह हुआ। सुसराल पक्ष मूलतः मढी गांव थाना चोरहटा का रहने वाला है। मृतका के ससुर सरकारी हेड क्लर्क पद से रिटायर हो चुके हैं। जबकि मृतिका का पिता पेशे से ऑटो चालक है। ऐसे में उनकी बेटी ससुराल वालों के रहन सहन में ढल नहीं पा रही थी। शायद यही वजह है कि उसने शुक्रवार की सुबह अपने मकान के दूसरे मंजिल में स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। सुसाइड नोट में भी उसने इसका जिक्र किया है। फिलहाल सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है। वहीं परिजनों का बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम संजय गांधी अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चोरहटा थाने के मढ़ी गांव स्थित शांति विला निवासी वंदना पति रवि प्रकाश पांडेय ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। शनिवार सुबह महिला का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही।

ससुराल व मायके पक्ष में हुई झड़प

घटना की जानकारी लगते ही मायके पक्ष के लोग शांति विला कॉलोनी पहुंच गये। यहां पर ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। लिहाजा मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुये दोनों पक्षों को शांत कराया।

घर पर नहीं था महिला का पति 

पुलिस के अनुसार मृतिका के पति दो भाई हैं जिनमें से बड़ा भाई परिवार सहित विदेश में रहता है। जबकि छोटा भाई शांति विला कॉलोनी अपने माता-पिता व पत्नी के साथ रहता है। मां की कुछ दिनों से तबियत खराब थी। ऐसे में बेहतर उपचार कराने जबलपुर गया था। घटना स्थल से पुलिस ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें काफी कुछ लिखा है, लेकिन मौत के स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया। सुसाइड नोट में पिता, बहन व पति को संदेश लिखा गया है। इसके अलावा लिखा है कि हमे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। हम इस परिवार से अर्जेस्ट नहीं कर पा रहे। पति बहुत प्रेम करते है। मेरे मरने के बाद पुलिस पति को परेशान न करे। मेरे ऑलमारी में पैसे रखे है। वह मेरे पिता जी को दे दिया जाए। क्योंकि शादी का कर्ज पड़ा है।

इनका कहना है

इस संबंध में थाना प्रभारी चोरहटा अवनीश पाण्डेय के मुताबिक शांति विला कालोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, लेकिन उसमें आत्महत्या करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News