रीवा में गेंहू उपार्जन को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, किसानो को मिलेगा लाभ

रीवा जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन शुरू हो गया है।

Update: 2023-04-02 14:02 GMT

कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन की समुचित व्यवस्था करें। खरीदी केन्द्र में किसानों के बैठने, छाया, पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करें। खरीदी के संबंध में सभी प्रमुख निर्देश फ्लैक्स तथा बोर्ड लगाकर खरीदी केन्द्र प्रदर्शित करें। किसानों द्वारा बुक किये गये स्लाट के अनुसार खरीदी करे अधिक संख्या में किसानों के केन्द्र में पहुंचने पर क्रमवार टोकन प्रदान कर गेंहू का उपार्जन करे जो किसान पहले आया है उससे पहले खरीद करें।

किसानों को उपार्जित गेंहू की आनलाइन रसीद अनिवार्य रूप से प्रदान करें। खरीदी केन्द्रों में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सर्वेयर की तत्काल तैनाती करें। सर्वेयर खरीदी केन्द्र में ही गेंहू की गुणवत्ता की जांच कर ले जिससे गोदाम में पहुंचने पर भण्डारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने कहा कि असमय वर्षा के कारण गेंहू की कटाई में देरी हो रही है।

मौसम खुला रहने पर इस सप्ताह के अखिर तक गेंहू के आवक तेजी से बढ़ेगी। जिला आपूर्ति नियंत्रक तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सभी खरीदी केन्द्रों में तौल-कांटे हम्माल, उपार्जित गेंहू के भण्डारण तथा समय पर परिवहन की व्यवस्था करें। आगामी 15 दिनों की खरीद के अनुमान के अनुसार सभी खरीदी केन्द्रों में बारदाने उपलब्ध करायें। जिले में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। खरीदी केन्द्रों में गेंहू की बोरियों को व्यवस्थित रूप से स्टेक बनाकर रखें। सभी केन्द्रों में तिरपाल की भी व्यवस्था करें जिससे असमय वर्षा से उपार्जित गेंहू को बचाया जा सके। सभी राजस्व अधिकारी खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। समर्थन मूल्य में गेंहू उपार्जन में किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करें।

गेंहू उपार्जन के लिये किसान बुक कर सकते हैं अपने स्लॉट

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल का उपार्जन किया जाता है। पंजीकृत किसानों से जिले के निर्धारित खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन प्रारंभ कर दिया गया है। गेंहू उपार्जन के लिए प्रति Ïक्वटल 2125 रुपए की दर निर्धारित की गई है। जिले भर में सहकारी समितियों के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेंहू की खरीद की जा रही है।

गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करने का कार्य आरंभ हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि इस वर्ष किसानों को गेंहू खरीद के लिए एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। किसान गेंहू के बिक्री का दिनांक तथा समय एमपी ई उपार्जन डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल पर स्वयं बुक कर सकते हैं। किसान सबसे पहले ई उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन की लिंक क्लिक करें। इसमें स्लॉट बुकिंग का विकल्प दिखेगा। किसान अपना पंजीयन कोड दर्ज करें। कोड दर्ज करने पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा।

ओटीपी दर्ज करने के बाद किसान तहसील, उपार्जन केन्द्र तथा उपज बिक्री का दिनांक दर्ज करें। इसके बाद स्लॉट बुक पर सबमिट करें। पोर्टल पर पंजीकृत किसान द्वारा बुक किए गए स्लॉट की जानकारीप्रदर्शित होगी। इसका पिं्रट निकाला जा सकता है। कलेक्टर ने बताया कि किसान अपने पंजीकृत एन्ड्रॉयड फोन, लोक सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर, उपार्जन केन्द्र तथा इंटरनेट कैफे का उपयोग कर गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

किसान प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर २ बजे से शाम 6 बजे के बीच स्लॉट बुक कर सकते हैं। गेंहू का उपार्जन प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। किसान द्वारा बुक किए गए स्लॉट की वैधता तीन कार्य दिवस की होगी। जिस तहसील में किसान की भूमि है उस तहसील के किसी भी खरीदी केन्द्र में अपना गेंहू बेच सकते हैं।

Tags:    

Similar News