आईजी ने रीवा से मऊगंज जिले को दिए 32 पुलिसकर्मी और 5 चालक, नवगठित जिला लेने लगा मूर्त रूप

Rewa News: नवगठित मऊगंज जिला अब मूर्त रूप लेने लगा है। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने मऊगंज जिले में 32 पुलिसकर्मी और 5 चालकों की पदस्थापना की है।

Update: 2023-09-17 11:14 GMT

नवगठित मऊगंज जिला अब मूर्त रूप लेने लगा है। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने मऊगंज जिले में 32 पुलिसकर्मी और 5 चालकों की पदस्थापना की है। रीवा जिला पुलिस बल से इन्हें मऊगंज जिले में नवीन पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व यहां पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो सके ऐसे में यहां पुलिसकर्मियों को पदस्थ किया गया है।

5 पुलिस चालकों का हुआ स्थानांतरण

रीवा से कटकर अलग हुए मऊगंज जिले में पुलिसकर्मियों और चालकों को नवीन पदस्थापना दी गई है। 16 सितम्बर को जारी आदेश में एडीजीपी केपी वेंकटेश्वर राव ने रीवा जिला पुलिस से 1 एसआई, 9 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल, 17 कांस्टेबलों को मऊगंज जिला पुलिस बल में भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा से पांच पुलिस चालकों का मऊगंज जिला पुलिस बल के लिए स्थानांतरण किया गया है। जिनमें प्रधान आरक्षक चालक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक चालक कुंजमणि तिवारी, आरक्षक चालक मनोज अहिरवार, आरक्षक चालक नयन कुमार और आरक्षक चालक पुष्पराज बागरी शामिल हैं।

32 पुलिसकर्मियों की मऊगंज जिले में पदस्थापना

रीवा जिला पुलिस बल से जिन 32 पुलिसकर्मियों को मऊगंज जिले में नवीन पदस्थापना दी गई है उनमें कार्यवाहक उप निरीक्षक जगन्नाथ पटेल, सउनि पुष्पराज सिंह, सउनि बृहस्पति पटेल, सउनि तीरथ प्रसाद साकेत, सउनि हरिमंगल सिंह, सउनि दिलराज सिंह, सउनि नारायण पाण्डेय, सउनि माने खान, कार्यवाहक सउनि उदयभान सिंह, कार्य.सउनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक यादव शामिल हैं। जारी सूची में कार्य. प्रधान आरक्षक विजय तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमेश्वर चौबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक रजनीश सिंह, आरक्षक पंकज शुक्ला, आरक्षक राजेश बढ़ौलिया, आरक्षक अनूप मिश्रा, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक वीरेन्द्र शुक्ला, आरक्षक सुरेश यादव, आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक आनंद कुमार सरोज, का. प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक संतोष बंसल, आरक्षक विकास पटेल, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह मरकाम, आरक्षक हरिप्रसाद, महिला आरक्षक सीमा मिश्रा, आरक्षक अविनाश सिंह का नाम भी शामिल है।




 


Tags:    

Similar News