रीवा की बीहर नदी से छात्रा का शव बरामद, तीन दिन चला रेस्क्यू

Rewa News: एमपी रीवा की बीहर नदी से छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गई थी। जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।

Update: 2023-04-14 09:13 GMT

एमपी रीवा की बीहर नदी से छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गई थी। जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। तकरीबन तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बीहर में छात्रा का शव पाया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मैथिली सिंह परिहार 21 वर्ष निवासी पतेरी थाना सिविल लाइन जिला सतना की निवासी थी। वह रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीपीएड की छात्रा थी। जो किराए का कमरा लेकर रहती थी। 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे वह अपने फुटबाल खेलने के लिए निकली थी। उसके साथ अन्य लोग भी थे। जिनके द्वारा बीहर नदी में नहाने का प्लान बनाया गया। इस दौरान वह बीहर नदी के करहिया घाट पर पहुंच गए। बताया गया है कि छात्रा मैथिली सिंह परिहार नहाने के दौरान बीहर नदी में डूब गई। जिसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर शव हुआ बरामद

बीहर नदी में छात्रा के डूबने की सूचना मिलते ही उसे खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान तीन स्टीमर बोट व होमगार्ड के गोताखोरों के जरिए किया गया। गोताखोरों द्वारा नदी में कांटा व जाल डालकर छात्रों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह लगभग 6 लगभग घटनास्थल से दूर किलोमीटर छात्रा का शव नदी में देखा गया। जिसे वहां से स्टीमर के जरिए घाट तक लाया गया। जिसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद परिजनों के साथ पुलिस करहिया घाट पर पहुंची जहां मृतका की शिनाख्तगी उपरांत पंचनामा की कार्यवाही की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Tags:    

Similar News