रीवा में ठंड का कहर: कोल्ड-डे अलर्ट जारी, स्कूलों का समय बदला; 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

रीवा में ठंड का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुँच गया है। कोल्ड-डे अलर्ट के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे।;

facebook
Update: 2024-12-12 06:18 GMT
रीवा में ठंड का कहर: कोल्ड-डे अलर्ट जारी, स्कूलों का समय बदला; 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश के रीवा में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और मौसम विभाग ने गुरुवार को 'कोल्ड-डे' का अलर्ट जारी किया है। इस ठंड को देखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे।

स्कूलों का समय बदला

कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं किए जाने चाहिए। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रही ठंड के चलते शहर में अलाव की मांग भी ज़ोर पकड़ रही है। कुछ जगहों पर नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन अभी भी कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की ज़रूरत है।

तापमान में गिरावट

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Tags:    

Similar News