MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 5वीं के 90.97% और 8वीं के 87.71% छात्र पास, परीक्षा परिणाम यहां मिलेगा, डायरेक्ट लिंक...

MP Board 5th 8th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम आज मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिए गए हैं।

Update: 2024-04-23 07:00 GMT

MP Board 5th 8th Result 2024

Rskmp.in, MP Board Class 5th 8th Result 2024 Roll Number Wise Direct Link at www.rskmp.in, mpbse.nic.in, vimarsh.mp.gov.in, MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है! राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए गए हैं। 2024 में 5वीं के 90.97 फीसदी और 8वीं के 87.71 फीसदी छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं।

पांचवीं के 12 लाख से अधिक और आठवीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। छात्र अपना रोल नंबर अथवा समग्र सदस्य ID दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर अपने परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की लिंक साढ़े 12 बजे एक्टिव कर दी गई है। 

Live Updates
2024-04-23 07:15 GMT

कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्रायवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है।

2024-04-23 07:15 GMT

कक्षा पांचवी 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है।

2024-04-23 07:14 GMT

छात्र अपना रोल नंबर https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx इस लिंक पर और अन्य लॉगिन जानकारी दर्ज करके एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं। लगभग 24 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

2024-04-23 07:13 GMT

नरसिंहपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर

2024-04-23 07:12 GMT

नरसिंहपुर, डिंडोरी, मंडला, अनुपपुर, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, झाबुआ, शहडोल, बुरहानपुर

2024-04-23 06:56 GMT

मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न एक्जाम के रिजल्ट आज साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए गए हैं। 5वीं के 90.97 प्रतिशत और 8वीं के 87.71 प्रतिशत छात्र बोर्ड एक्जाम में सफल हुए हैं।

रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के अलावा इन वेबसाइट से भी देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं।

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • rskmp.in
  • QR code
  • MPBSE Mobile app (सिर्फ Android users)

2024-04-23 06:51 GMT

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड पैटर्न परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 8वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूल पर प्राइवेट स्कूल भारी पड़े हैं। 

सरकारी स्कूलों के 86.22 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा 90.60 प्रतिशत है।

2024-04-23 06:37 GMT

बोर्ड पैटर्न वाले 5वीं और 8वीं परीक्षा के परिणाम आज जारी हो रहें हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। कुछ देर में रिजल्ट लाइव कर दिए जाएंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के अलावा जिलेवार, संभागवार रिजल्ट, जिलों में प्रदर्शन, ओवरऑल पर्सेंटेज, लड़कियों-लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, टापर्स के नाम, कम्पार्टमेंट एक्जाम की डीटेल को भी शेयर किया जाएगा।

2024-04-23 06:23 GMT

मध्यप्रदेश में बोर्ड पैटर्न वाले 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम आज जारी होने हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक कुछ देर में एक्टिव हो जाएगा। डायरेक्ट लिंक साढ़े 12 बजे एक्टिव होगा।




 


2024-04-23 06:07 GMT

मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न एक्जाम के रिजल्ट आज साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए जाएंगे। रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के अलावा इन वेबसाइट से भी देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

  1. mpbse.nic.in
  2. mpresults.nic.in
  3. rskmp.in
  4. QR code
  5. MPBSE Mobile app (सिर्फ Android users)

Tags:    

Similar News