ABVP के पूर्व मंत्री पर भोपाल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप, मऊगंज में FIR; कांग्रेस हमलावर

ABVP के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह मेवाड़ा पर नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का गंभीर आरोप। पीड़िता ने मऊगंज में दर्ज कराई एफआईआर, भोपाल पुलिस पर लापरवाही का आरोप। कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, न्याय की मांग तेज।;

facebook
Update: 2025-03-04 05:52 GMT
ABVP के पूर्व मंत्री पर भोपाल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप, मऊगंज में FIR; कांग्रेस हमलावर
  • whatsapp icon

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह मेवाड़ा पर 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मऊगंज में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में दुष्कर्म की घटना का जिक्र है। आरोप है कि भोपाल पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती, जिसके बाद पीड़िता ने अपने गृह जिले मऊगंज में मामला दर्ज कराया।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को तूल दे दिया है। कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने पुलिस पर लापरवाही और पीड़िता की शिकायत न सुनने का आरोप लगाया। पीड़िता के पिता ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, "मेरी बेटी बहुत डरी हुई थी। उसने हिम्मत जुटाकर हमें पूरी घटना बताई। आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और हमें डर है कि वह हमारे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। हम बस न्याय चाहते हैं।"

एडिशनल एसपी अनुराग पांडे ने बताया कि भगवान सिंह राजपूत और एक अन्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2), 63, 64(1)(2), 65(1), 296, 115, 351(2) के साथ पास्को एक्ट की धारा 3/4 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच जारी है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने कहा कि यह मामला कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक आदिवासी मजदूर परिवार को न्याय मिलेगा, या आरोपी के राजनीतिक रसूख के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

Tags:    

Similar News