DELHI में फिर बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के ऊपर! क्या SCHOOL किए जायेंगे बंद? जानें UPDATE

Delhi School 24 July Holiday News Update: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

Update: 2023-07-23 15:04 GMT

Delhi School 24 July Holiday News Update: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे जलस्तर 206 दशमलव तीन-दो मीटर से अधिक था। बता दें की भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर बढ़ा है।

मीडिया से बात करते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है और नदी के जलस्तर में और वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्धनगर जिला प्रशासन ने पानी के बहाव में तेज़ी के कारण हिंडन नदी के किनारे निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पांच गांवों के लगभग 200 लोगों को निकालकर आश्रय गृहों में भेज दिया गया है।

Delhi School Closed News / क्या कल बंद रहेंगे स्कूल?

दिल्ली में यमुना डेंजर जोन से ऊपर बह रही है। दिल्ली में अब फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में दिल्ली की स्कूलों में छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार है। बता दें की सोमवार 24 जुलाई के लिए छुट्टी को लेकर ऐसा कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है। जैसे ही कोई भी अपडेट सामने आएगी तो हम आपको अपडेट करेंगे..

Tags:    

Similar News