Sun Transit 2023: कल सुबह 11 बजे के बाद इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, सूर्य देवता देंगे आशीर्वाद

Sun Transit 2023 Date: सूर्य कल सुबह 11:32 पर गोचर होने वाले हैं। कुंडली में सूर्य उच्च स्थान और शुभ स्थिति में होते हैं उन जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शक्ति और सत्ता सब कुछ प्राप्त होता है।;

Update: 2023-05-14 11:57 GMT
Sun Transit 2023

Sun Transit 2023

  • whatsapp icon

Sun Transit 2023, सूर्य गोचर 2023, Sun Transit 2023 Date: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को साक्षात देवता माना गया है। सूर्य देवता कितने शक्तिशाली हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो भी ग्रह सूर्य के नजदीक पहुंचता है वह अस्त हो जाता है। सूर्य कल सुबह 11:32 पर गोचर होने वाले हैं। यह इन राशियों के लिए बहुत खास होता है। क्योंकि सूर्य देव इन राशियों की झोली में आशीर्वाद की गठरी खोलने वाले हैं। जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च स्थान और शुभ स्थिति में होते हैं उन जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शक्ति और सत्ता सब कुछ प्राप्त होता है। आइए जाने किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।

कन्या राशि

जिन जातकों की राशि कन्या राशि है उन्हें सूर्य देवता का आशीर्वाद मिलने वाला है क्योंकि बताया गया है कि कल सुबह 12 बजे के बाद कन्या राशि के नौवें भाव में सूर्य गोचर होने वाले हैं। सर होने से कन्या राशि के जातकों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे वही। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी साथ ही उन्नति के और भी कई ऑप्शन मिलने वाले हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि कल सुबह सूर्य उनकी राशि में गोचर होंगे जिससे उनके सारे रुके बिगड़े काम वापस शुरू हो पाएंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को गुड न्यूज़ मिलेगी। सूर्य देवता कैरियर में मदद करेंगे साथ ही मान सम्मान भी दिलाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि उनकी राशि में कल सुबह 11:32 पर सूर्य गोचर होंगे। आर्थिक तौर पर काफी मजबूती मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। लेकिन इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि सूर्य कल गोचर होकर आपके ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे। सूर्य के इस प्रभाव से रुके हुए काम बनेंगे जीवन में मिठास खुलेगी कैरियर में उन्नति होगी। साथ ही वैवाहिक सुख मिल सकता है।

Tags:    

Similar News