Marriage Astrology: इन राशि वालो की जल्दी टूट जाती है शादी, जिंदगी में नहीं बन पाते अच्छे पति या पत्नी

Marriage Astrology: इन राशि वालो की जल्दी टूट जाती है शादी, जिंदगी में नहीं बन पाते अच्छे पति या पत्नी! Marriage breaks up early for these zodiac signs, they are unable to make a good husband or wife in life.;

Update: 2022-06-06 06:31 GMT
Marriage Astrology: इन राशि वालो की जल्दी टूट जाती है शादी, जिंदगी में नहीं बन पाते अच्छे पति या पत्नी
  • whatsapp icon

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विवाह के लिए दोनों ही पक्षों के ग्रहों का मिलान अवश्य कर लेना चाहिए। क्योंकि विवाह का सीधा संबंध ग्रह दशा से होता है। ग्रह दशा के आधार पर राशियां तय होती हैं। ग्रहों की दशाओं को देखकर ज्योतिष शास्त्र बताता है कि कुछ खास राशि के लोग स्त्री हो या पुरुष उनका वैवाहिक जीवन सुख में नहीं व्यतीत होता। आइए जाने कौन सी है वह राशि।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह क्रोधी और उत्तेजित स्वभाव के होते हैं। मुश्किल वक्त में अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते। इसी वजह से पति पत्नी के बीच अक्सर तलवार खींची ही रहती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह स्वभाव से बहुत व्यस्त रहना पसंद करते हैं, और यह जीवन में व्यस्त रहते भी हैं। जब यह परिवार को दिया जाने वाला समय अपने काम में दे देते हैं तो अनबन होना निश्चित है। ज्यादा दिनों तक इनका वैवाहिक जीवन नहीं चल पाता।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकती। इसका मुख्य कारण स्वभाव होता है। यह अपने स्वभाव पर लाइफ पार्टनर के आने के बाद भी परिवर्तित नहीं करते जिसकी वजह से तरह तरह की परेशानियां आती हैं एक दिन दोनों अलग हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस राशि का चाहे स्त्री हो या पुरुष इनके स्वभाव में होता है कि यह किसी की जीवन में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करते। घर परिवार भी अपनी मुट्ठी में लेकर चलाना चाहते हैं। ऐसे में रिश्तो में दरार आ जाती है और सात जन्मों का बंधन जल्दी ही टूट जाता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह अपने कैरियर पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे जीवन साथी निराश हो जाता है यह स्थिति दोनों ही पक्षों पर लागू होती है। इसी कारण इनका वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक साथ नहीं चलता।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News