रीवा: घर में घुस कर किशोरी से छेड़खानी के दो आरोपी पकड़ाए

न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Update: 2022-05-21 11:46 GMT

रीवा: घर में घुस कर किशोरी से छेड़खानी करने में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सेमरिया थाने में आईपीसी की धारा 452, 354, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस किशोरी द्वारा थाने में शिकायत की थी कि जब वह घर में अकेली थी तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने बीते दिवस आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने छेड़खानी की बात स्वीकार कर ली।

ये है आरोपी

किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उसमें विवेक पाण्डेय उर्फ छोटू पुत्र रणजीत पाण्डेय 21 वर्ष और सौरभ पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय 20 वर्ष सेमरिया शामिल है।

वर्जन

किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। किशोरी के अनुसार आरोपियों ने घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी की थी।

अभिषेक खरे थाना प्रभारी सेमरिया

Tags:    

Similar News