Mandi Bhav: मंडी में तुअर के रेट तेज, सोयाबीन के दाम में आई गिरावट, यहां देखें आज का मंडी भाव

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। बीते दिनों के मुकाबले जहां तुअर के दामों में उछाल आया तो सोयाबीन के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।

Update: 2023-04-03 10:19 GMT

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। बीते दिनों के मुकाबले जहां तुअर के दामों में उछाल आया तो सोयाबीन के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही मसूर के भाव बढ़ गए हैं। देसी चना के भाव में कमी दर्ज की गई। यहां पर हम आपके लिए इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी देने जा रहे हैं। आपको दलहन, तिलहन, सरसों, मक्का सहित सब्जियों के दाम भी मिल जाएंगे। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं मंडी में आज क्या भाव रहा।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन 1120 से 5390 रुपए, गेहूं 1550 से 2900, मक्का 1738 से 1925, डॉलर चना 4000 से 10850, देसी चना 4300 से 7285, चना कांटा 2650 से 7205, मसूर 4830 से 5195, मूंग 6505 से 7200, मूंग एवरेज 4690 से 5200, तुअर 7705, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3870 से 6965 रुपए तक रहे। वहीं तुअर कर्नाटक के दाम 3870 से 7550, निमाड़ी तुअर 3790 से 7250, सरसों 5880, सरसों निमाड़ी 3680 से 5060, उड़द बोल्ड 3500, उड़द मीडियम 3200 और हलका उड़द 1900 से 2000 रुपए तक रहे।

सब्जी के दाम

सब्जियों के दामों की बात की जाए तो मंडी में टमाटर 800 से 2000, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 400 से 800, करेला 800 से 1600, लौकी 2000 से 4000, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 400 से 1200, अदरक 3000 से 8000, हरी मिर्च 1500 से 3000, पपीता 1000 से 3000, आम 3000 से 12000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 300, सहजन 1500 से 2500, धनिया 600 से 1200, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी 300 से 700, तरबूज 400 से 1000, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 800 से 1600 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 750 से 900, सुपर प्याज 600 से 7500, एवरेज प्याज के दाम 600 से 700 तक देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News