मध्य प्रदेश में देर रात 3 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ जिलों में नए एसपी पदस्थ किए गए हैं।

Update: 2024-10-14 04:26 GMT

MP IPS Transfer 2022

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों में बड़ा फेरबदल किया। देर रात राज्य गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, टीकमगढ़, सीहोर और विदिशा के एसपी बदल दिए गए हैं। सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) के सेनानी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।

इसके साथ ही विदिशा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को सीहोर जिले की कमान सौंपी गई है। दीपक शुक्ला ने अपने प्रशासनिक अनुभव से विदिशा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया था और अब सीहोर में भी यही भूमिका निभाने की उम्मीद है।

टीकमगढ़ के एसपी रोहित काशवानी को अब विदिशा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रोहित काशवानी के कार्यकाल में टीकमगढ़ में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। अब वह विदिशा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।




 


Tags:    

Similar News