MP Police e-FIR : अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे FIR, वीडियो देख जानिए क्या है प्रोसेस
अब वाहन और सामान्य चोरी की FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश के आम नागरिक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से घर बैठे Online E-FIR दर्ज करा सकेंगे।;
Bhopal / भोपाल : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नागरिको के लिए बड़ी खबर है। अब वाहन और सामान्य चोरी की FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। अब प्रदेश के आम नागरिक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से घर बैठे Online E-FIR दर्ज करा सकेंगे। साथ ही अपनी FIR पर कार्रवाई का स्टेटस भी जान पाएंगे। और रिपोर्ट की कॉपी भी जान पाएंगे। वह भी बहुत आसान तरीके से। जानकारी के मुताबिक इस वक्त MP Police द्वारा E-FIR की सुविधा ट्रायल फेस में चल रही है।
इन मामलो में कर सकेंगे E-FIR :
- वाहन की चोरी (15 लाख से कम हो )
- सामान्य चोरी ( 1 लाख से कम हो )
- मामले में आरोपी अज्ञात हो।
- घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।
कैसे करे E-FIR फाइल ?
मप्र पुलिस की वेबसाइट https://mppolice.gov.in/ पर जाकर कोई भी E-FIR फाइल कर सकता है। और उसके बाद FIR का स्टेटस भी जान सकता है।