एमपी में डीजल-पेट्रोल की घटी सप्लाई, गहरा सकता है तेल का संकट

एमपी में डीजल-पेट्रोल (MP Petrol Diesel Shortage) की बढ़ सकती है समस्या

Update: 2022-06-15 17:53 GMT

MP Petrol Diesel Shortage

Madhya Pradesh Petrol Diesel Shortage News: डीजल-पेट्रोल की खपत के हिसाब से एमपी में उसकी सप्लाई नही हो पाने के चलते आने वाले समय में इसकी समस्या का सामना वाहन चालकों को करना पड़ सकता हैं। आ रही खबरों के तहत एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती की जा रही है। जिसके चलते तकरीबन 1000 पेट्रोल पम्प अब तेल की जगह हवा उगलने लगे है।

हाईवें के पम्पों में नही मिल पा रहे डीजल

जानकारी के तहत आगरा-मुंबई रोड सहित अन्य हाईवे में इन दिनों डीजल की समस्या सामने आ रही है। तकरीबन 60 प्रतिशत पम्पों में डीजल नही मिल पा रहा है। खबर तो यह भी है कि जिन पम्पों में तेल है वह भी 3-4 दिन में खत्म हो सकता है।

अध्यक्ष ने जताई चिंता

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन मप्र के अध्यक्ष अजय सिंह ने इस समस्या को लेकर मीडिया को जानकारी दी है कि इंडियन ऑयल कम्पनी की तेल सप्लाई तो हो रही है, जबकि हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम की सप्लाई पर काफी असर पड़ रहा है। जिससे डीलर्रो को बराबर तेल नही मिल पा रहा है। उनका कहना है कि डिपों के समय में भी कटौती की गई है।

कम की गई सप्लाई

जानकारी के तहत एमपी में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई कंपनियों ने कम कर दी है। जिसके चलते अधिकांश पेट्रोल पम्पों को तेल नही मिल पा रहा है। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में हर दिन 2.77 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है, लेकिन कंपनियां करीब 1 करोड़ लीटर ईंधन कम दे रही हैं। जिससे यह समस्या आ रही है। हालांकि, सप्लाई घटाने को लेकर कंपनियों का अधिकारिक बयान नहीं आया है।

एमपी में 4900 पंप

जानकारी के तहत मध्यप्रदेश में 4900 पंप मौजूद समय में सेवाएं दे रहे है। जिनके माध्यम से वाहन चालकों को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध हो पाता है। सभी पंपों को बराबर डीजल-पेट्रोल नही मिल पाने के चलते तेल की समस्या बढ़ रही है। ज्ञात हो कि मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी थी। मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। इससे भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है, लेकिन अब कंपनियां सप्लाई घटा रही है। जिससे आम जन को तेल के लिए समस्या आ सकती है।

Tags:    

Similar News