जबलपुर में नर्स को गोली मारी, आरोपी दोस्त फरार

जबलपुर में बुधवार सुबह 10 बजे एक नर्स को गोली मारकर घायल कर दिया गया।;

facebook
Update: 2024-02-07 08:14 GMT
जबलपुर में नर्स को गोली मारी, आरोपी दोस्त फरार
  • whatsapp icon

जबलपुर में बुधवार सुबह 10 बजे एक नर्स को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल नर्स को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक की है।

पीड़िता नर्स का नाम माधवी चौधरी है और वे मूल रूप से कटनी की रहने वाली हैं। वे जबलपुर के एक अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही थीं। तभी, एक युवक ने उन पर गोली मार दी और फरार हो गया। गोली नर्स की पसलियों में लगी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और नर्स के बीच दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आरोपी युवक का नाम सोनी बताया जा रहा है। वह भी कटनी का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना जबलपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

Tags:    

Similar News