मासूम के साथ महिला ने की अश्लील हरकत, पीड़िता बन पहुंची आईजी से शिकायत करने, हुई गिरफ्तार

अश्लील हरकत मामले की शिकायत करने आईजी के पास पहुंची एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Update: 2021-08-11 07:35 GMT

उत्तर प्रदेश। 8 साल के मासूम के साथ अश्लीलता करने वाली आरोपिता महिला को आईजी लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय से गिरफ्तार कराया। महिला पीड़िता बन आईजी के समक्ष एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाने पहुंची थी। इस दौरान महिला की बातें आईजी को कुछ ठीक नहीं लगी। लिहाजा उन्होंने उसके एरिया के थाने से उसके बारे में जानकारी ली। जहां पता चला कि महिला पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज है और उसकी तलाश की जा रही है।

यह पूरा मामला लखनउ के महिलाबाद गांव का है। जहां महिला कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन पत्र लेकर मंगलवार को आईजी कार्यालय पहुंची थी। आईजी ने महिला की पूरी बातें सुनी। इस दौरान महिला के आरोप उन्हें झूठे लगे। आईजी ने महिला से कई सवाल किए। जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने महिलाबाद थाने इंस्पेक्टर को फोन घुमाया। महिलाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपिता नेहा गांव के 8 वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत की थी। मासूम के नाजुक अंगों को चोटें पहुंचाई। इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। जिसके चलते वह तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती था। बीते 8 अगस्त को बच्ची के पिता ने थाने में नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

आईजी ने लगाई फटकार

आईजी लक्ष्मी सिंह ने पूरे मामले में पाया कि महिला झूठ बोलकर पीड़ित परिवार को फंसाने की साजिश रच रही थी। लिहाजा उन्होंने फटकार लगाते हुए आरोपी महिला को तुरंत कार्यालय में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिस पर महिला इंस्पेक्टर ने आरोपिता को कार्यालय लाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। 

Tags:    

Similar News