Uttar Pradesh School: यूपी में कल पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश, तैयारी शुरू

Uttar Pradesh School News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आदेश जारी करते हुए कहा है कि कल यानी कि 23 अगस्त को शाम के समय 1 घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे।

Update: 2023-08-22 17:40 GMT

Uttar Pradesh School News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आदेश जारी करते हुए कहा है कि कल यानी कि 23 अगस्त को शाम के समय 1 घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि संभवतः चंद्रयान-3 की लैंडिंग कल होगी। इसकी वजह से प्रदेश के स्कूली बच्चों को टीवी या फिर यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। बताया गया है कि यह निर्देश हिंदी शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्देशित किया गया था। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

क्या दिया गया निर्देश

जानकारी के अनुसार महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किया गया है। जारी किए के निर्देश में कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं शिक्षकों के साथ शाम 5:15 बजे से लेकर 6:15 तक विशेष सभा कराएं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चों को जरूरी निर्देश और व्यवस्था किए जाएं।

बताया गया है कि चंद्रयान 3 अंतरिक्ष के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। चंद्रमा पर उतरने के लिए चंद्रयान तैयार है। बताया गया है कि 23 अगस्त को शाम 5:27 पर चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो द्वारा इसरो की आधिकारिक ट्यूब चैनल तथा डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा। कहा गया है कि चंद्रयान की लांचिंग बच्चों को दिखाना उनके मन में एक प्रेरणा पैदा करना है। बच्चे ही देश के भविष्य हैं ऐसे में आवश्यक नहीं की इस तरह का सीधा प्रसारण दिखाया जाए।

आखिर के 15 मिनट महत्वपूर्ण

चंद्रयान 3 मिशन का अंतिम 15 सेकंड बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। इसरो द्वारा कहा गया है कि इस मिशन में आखरी का 15 मिनट बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण होगा। बताया गया है कि विक्रम लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चांद पर उतरने की कोशिश करेगा। लैंडिंग के समय की स्थिति निश्चित करेगी कि चंद्रयान 3 का क्या भविष्य होगा।

Tags:    

Similar News