महिला से बलात्कार करने में नाकाम रहे आरोपी ने चबा डाले कान, पत्थर से कुचलकर कर दिया अधमरा

चित्रकूट जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक आरोपी ने महिला से बलात्कार करने की कोशिश।;

Update: 2021-09-04 09:31 GMT
The accused, who failed to rape the woman, chewed his ears, crushed him with a stone and made him dead
  • whatsapp icon

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के चित्रकूट जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक आरोपी ने महिला से बलात्कार करने की कोशिश। नाकामी मिलने पर उसने महिला के न सिर्फ कान को दांतों से चबाया बल्कि उसके पर पत्थर पटककर उसे अधमरा कर दिया। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

द लल्लप टॉप की एक रिपोर्ट की माने तो यह घटना 1 सितम्बर की दरम्यानी रात की हैं। जहां सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में विधवा महिला रहती है। उसके घर के बगल में अशोक पटेल नाम का शख्स रहता है। आरोप है कि उक्त विधवा महिला को आरोपी पटेल पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। इस इलाके का पटेल एक दबंग व्यक्ति है। जो कभी महिला को राह पर छेड़ता था तो कभी फोन पर।

रिपोर्ट की माने तो आरोपी पटेल महिला का रिश्तेदार भी है। जिस वजह से महिला पुलिस में शिकायत करने की कोशिश नहीं की। लेकिन आरोपी का मनोबल बढ़ता गया। वह महिला को और ज्यादा परेशान करने लगा।

एक सितम्बर की रात आरोपी महिला के घर में घुस आया। जहां उसने महिला के साथ जबदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। आरोपी महिला से बलात्कार करने में नाकाम रहे आरोपी उसे पीटना शुरू कर दिया। हवस के भूख न मिटने पर आरोपी ने समीप ही पड़े ईंट के पत्थर से महिला पर कई वार किए। जिससे महिला खून में लतपत होकर जमीन पर गिर गई। महिला के बेहोश होते ही आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर से बाहर निकले। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। तो वहीं घटना के संबंध में चित्रकूट पुलिस अधीक्षक धवन जायसवाल का कहना है कि महिला और आरोपी के बीच पहले से निजी संबंध थे। एक सितम्बर की रात दोनों के बीच किसी चीज को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट की स्थिति निर्मित हुई हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Tags:    

Similar News