LIVE : इन तारीखों को होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, देश में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोरा प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की त्‍योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव की तैयारी की गई है। चुनाव की तैयारियों के लिए कई दौर की बैठक की गई। इस दौरान परीक्षाओं का भी ख्याल रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि चुनाव आयोग ने कई राज्यों का दौरा किया।

  • सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। जिनमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न होगा।
  • दूसरा चरण : 18 अप्रैल  
  • तीसरा चरण : 23 अप्रैल
  • चौथा चरण : 29 अप्रैल
  • पांचवा चरण : 6 मई
  • छठवां चरण : 12 मई
  • सातवां चरण : 19 मई
  • 18 मई को चुनाव का नोटिफिकेशन
  • 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे
  • लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की भी घोषणा होगी।
  • आयोग ने अंतिम दौर की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Full View

जानिए मुख्य बातें

  • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा।
  • आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी ऐप के जरिए होगी।
  • आयोग में शिकायत के लिए मोबाइल ऐप बनाया गया है।
  • संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे स्पेशल पर्यवेक्षक।
  • EVM की सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।
  • संवेदनशील इलाकों में CRPF तैनात रहेगी।
  • सभी उम्मीदवारों को शपथ-पत्र देना होगा।
  • उम्मीदवार आपराधिक केस की जानकारी देंगे।
  • सभी पोलिंग स्‍टेशनों पर वीवीपैट होगी।
  • 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • आचार संहिता तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • लोकसभा चुनाव में पहली बार VVPAT होगा।
  • EVM में उम्मीदवार का फोटो भी हो
  • 1950 डॉयल करने पर मिलेगी वोटिंग की जानकारी
  • 12 आईडी मान्य होंगे
  • 1.5 करोड़ वोटर्स 18-19 साल के
  • देशभर में 90 करोड़ मतदाता हैं।
  • सभी पोलिंग स्टेशनों पर VVPAT होगी।
  • चुनाव खर्च पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • फोटो पहचान पत्र के अलावा 11 आईडी होंगे।
  • टोल फ्री 1950 पर फोन कर वोट की जानकारी ली जा सकती है।
  • 18 से 19 साल के डेढ़ करोड़ वोटर हैं।
  • चुनाव को लेकर संबंधित एजेंसियों से बात की गई।
  • चुनाव में 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Similar News