पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने CM Shivraj नरौरा पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के आंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नरौरा पहुंच गए हैं।

Update: 2021-08-23 06:57 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री के आंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुँच गए है। वहीं जानकारी मिल रही है कि सीएम शिवराज सिंह आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा नामाक स्थान पर गंगा नदी के किनारे किया जायेगा। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। अधिकारियों की ड्यिटी लगाई गई है। चार आस्थाई हेलीपैड बनाए गये हैं। बताया जाता है कि कल्याण सिंह का और सीएम शिवराज का काफी गहरा नाता रहा है।

यहां होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट में किया जायेगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर बच्चा पार्क में रखा जायेगा।

संस्कार स्थल पर बनाई जा रही व्यवस्था

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए नरोरा थाना क्षेत्र में अस्थाई 4 हेलीपैड बनायें गये हैं। वहीं संस्कार स्थल पर पहुंचने वाले मार्ग की मारम्मत करवाई जा रही है। बांसी घाट के निकल शीश महल रेस्ट हाउस को आगंतुकों के लिए तैयार किया जा रहा है।

ये होंगे शामिल

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मघ्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जायेंगें। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की संभावना है।

Tags:    

Similar News