Shami Patra: सावन में शिवजी को चढ़ाएं इस पौधे का पत्ता, बेलपत्र से भी ज्यादा मिलेगा पुण्य

Shami Patra Ke Niyam: सावन के महीने में शमी की पत्तियों को तोड़कर शिव जी पर चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं।

Update: 2022-07-27 07:20 GMT

Sawan 2022 Puja Vidhi: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Shiv) को प्रसन्न करने का शुभ अवसर प्रदान करता है। सावन के महीने में अगर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा की जाए तो कम समय में उनका आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। वैसे भी सावन (Sawan 2022) का महीना शिव जी को समर्पित रहता है। लोग तरह-तरह से भगवान शिव का आशीर्वाद पाने प्रयास करते हैं। पूजा पाठ के इसी क्रम में बताया गया है कि एक विशेष तरह के पौधे की पत्ती चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। वह खास पौधा है शमी का। बताया गया है कि सावन के महीने में शमी की पत्तियों को तोड़कर शिव जी पर चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं।

मिलता है सुख और धन

शास्त्रों के बताए अनुसार सावन के महीने में अगर प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान शमी पत्र चढ़ाया जाए तो वह बहुत प्रसन्न होते हैं। आमतौर पर शिवजी का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक कराना, धतूर पुष्प, मदार पुष्प, बेलपत्र, शमी पत्र तथा सुगंधित पुष्प अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। पूजन पश्चात भगवान की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से सुख और धन की प्राप्ति होती है। जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं।

इस तरह चढ़ाएं शमी पत्र

शमी पत्र चढ़ाने के लिए भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुह कर बैठ जाएं। भगवान भोलेनाथ को जल, दूध से स्नान करवाएं। इसके पश्चात शमी पत्र अर्पित करें अवश्य ही भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Tags:    

Similar News