रीवा: शादी में दहेज के नाम पर ससुराल वालों को दिए 10 लाख, बेटी की मौत पर दहेज हत्या का लगाया आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

बेटी की एक साल पूर्व हुई शादी में परिजनों द्वारा दहेज के नाम पर 10 लाख रूपए देने के बाद भी दहेज लोभी ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी।

Update: 2022-02-03 08:59 GMT

रीवा: बेटी की एक साल पूर्व हुई शादी में परिजनों द्वारा दहेज के नाम पर 10 लाख रूपए देने के बाद भी दहेज लोभी ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। यह कहना है मृतका सुषमा वर्मा के मायके पक्ष के लोगों का। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत थाने में की। लेकिन मायके वालों ने आरोपी ससुराल वालों को बचाने का भी आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं मायके वाले

मृतका सुषमा के पिता गोविंद प्रसाद वर्मा निवासी कोरिया छत्तीसगढ़ ने बताया कि 2020 में मैने अपनी बेटी की शादी चाकघाट निवासी ज्ञानेन्द्र माझी के साथ की थी। ससुराल वालों को मैने चार चेक के माध्यम से 4.50 लाख रूपए दिए थे। इसके अलावा 5 लाख रूपए मैने नगद दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी ससुराल वाले दहेज के नाम पर मेरी बेटी को परेशान करने लगे। मेरी बेटी को आए दिन दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से ससुराल वाले प्रताडित करने लगे। इस बात की जानकारी हमेशा ही मेरी बेटी मुझे और घर के अन्य सदस्यां को फोन से दिया करती थी।

पुलिस ने नहीं किया सहयोग

20 जनवरी 2022 को मुझे बताया गया कि मेरी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन किस कारण से भर्ती है मुझे नहीं बताया गया। 21 जनवरी को जब मैं अपनी बेटी की ससुराल गया मैने देखा की मेरी बेटी का मृत शरीर उसकी ससुराल में पड़ा हुआ है। मैने मेरी बेटी के अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए पीएम कराने की बात कही। लेकिन ससुराल वालों ने मेरी बेटी को जला दिया। इस कार्य में पुलिस ने भी आरोपियों का सहयोग किया है। पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेहास्पद है।

पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

बुधवार को महिला के मायके पक्ष के लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा पहुंचे। जहां न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया। एसपी द्वारा जांच और कार्रवाई का आश्वासन मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दिया गया है।

Tags:    

Similar News