सलमान खान को मारने की साजिश: लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तान से मंगवाए थे AK-47, 25 लाख का इनाम था

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर 14 अप्रैल को हुए हमले की साजिश रचने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Update: 2024-07-02 07:03 GMT

पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर 14 अप्रैल को हुए हमले की साजिश रचने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस का दावा है कि इस हमले के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा था।

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से AK-47, AK-92 और M-16 राइफल मंगवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हुई जिगाना पिस्तौल भी मंगवाने की कोशिश की थी। इन आरोपियों ने सलमान खान के फार्म हाउस, शूटिंग स्पॉट्स और गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी।

पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसी मामले में 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान हैं। 3 जून को पुलिस ने पांचवें आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल होकर इस मामले की जानकारी जुटाई थी। इन आरोपियों के मोबाइल फोन से कई वीडियो और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

Tags:    

Similar News