लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा ने बदले 4 जिलाध्यक्ष

मध्यप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने 4 जिला संगठन के अध्यक्ष बदल दिए हैं।;

facebook
Update: 2024-01-28 05:13 GMT
MP BJP News
  • whatsapp icon

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने 4 जिला संगठन के अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसमें से छतरपुर जिला प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की संसदीय क्षेत्र खजुराहों से जुड़ा है। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बालाघाट में रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर से मनोज माने, रतलाम प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। बालाघाट में विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले थे। इसी तरह छतरपुर में अध्यक्ष बनाए गए गौतम संघ की पृष्ठभूमि से बताए जा रहे हैं।


Tags:    

Similar News