Betul Sex Racket : घर से महिला चलाती थी सेक्स रैकेट, Bhopal जैसे शहरों से पहुँचती थी लड़कियां, ऐसे हुआ भंडाफोड़
मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला सहित दो लड़कियां और एक लड़के को पकड़ा है।;
बैतूल (Betul Sex Racket) : देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित दो लड़कियां और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के भंडाफोड़ का यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul) जिले का है।
दूसरे जिलो से पहुचती थी लड़कियां
गैंग की सरगना महिला ने लड़कियों को भोपाल (Bhopal) और नीमच (Neemuch) से बुलवाया था। महिला लड़कियों को दिखाने के बाद फिर उनका सौदा करती थी। कई बार अपने घर पर ग्राहकों के साथ भेज दिया करती थी।
अलग-अलग लड़कियों के आने से हुआ संदेह
बताया जा रहा है कि महिला के घर अलग-अलग लड़कियों का आना जाना था। जिसके चलते लोगों को संदेह होने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर महिला सेल प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर (Women cell in-charge DSP Pallavi Gaur) की टीम ने महिला के घर पर दबिश दी। मौके पर 3 महिला और 1 युवक मिला। यहां से आपत्तिजनक सामान भी मिला है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पूंछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने लड़कियों को भोपाल और बैतूल से बुलाया है। इसमें एक लड़की भोपाल और एक नीमच से आई है। ये कुछ दिन से उसके साथ ही रह रही थीं। वह ग्राहकों को इन्हें दिखाती और फिर उनका सौदा करती थी। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया है।
.