3 पत्नियों के 35 वर्षीय पति ने झांडफूक के बहाने 55 वर्ष की महिला से किया दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंस कर की हत्या
MP Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खोला राज।;
Rewa News - Rewa Riyasat
MP Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में 55 वर्षीय महिला के हत्या का राज खुला तो पुलिस भी वारदात को सुनकर दंग रह गई। पुलिस महिला की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय चंदन आदिवासी को गिरफ्तार करके कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि महिला उससे झाड़फूक कराने के लिए पहुंची थी।
मालिश करने के दौरान उसकी बिगड़ी नियत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी चंदन ने महिला के साथ दुष्कर्म करने और हत्या की जो कहानी बताई, उसे सुनकर वे खुद भी हैरान रह गए। आरोपी ने बताया कि महिला के कमर में दर्द होने के चलते वह उसके पास झाड़फूक कराने के लिए पहुंची थी। वह कमर में दर्द वाले स्थान पर मॉलिश कर रहा था। इस दौरान उसकी नियत खराब हो गई।
महिला के विरोध करने पर उठाया कदम
आरोपी चंदन ने पुलिस को बताया कि महिला न सिर्फ उसका विरोध कर रही थी बल्कि इस दौरान उससे छीना झपटी भी हो गई और वह मुंह में कपड़े ठूंस कर उसके सिर में पत्थर पटक दिया था। जिसके बाद उसने महिला से शरीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद वह शव के पास ही रात में बैठा रहा। फिर उसने गली में उसका शव फेंक दिया था।
पुलिस को ऐसे मिला क्लयू
महिला की हत्या मामले की जांच करने के दौरान पुलिस को जानकारी लगी की चंदन झाड़फूंक का काम करता है। शंका के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची तो हत्या के कई स्पाट उसे मिले थे, लेकिन आरोपी फरार था।
चंदन की 3 पत्नियां थी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी चंदन के एक-दो नही बल्कि तीन पत्नियां है। एक भोपाल तो दूसरी उज्जैन एवं तीसरी पत्नी दतिया में रहती है, लेकिन पत्नियों से उसकी नहीं बनती है। जिसके चलते वह ग्वालियर में किराए का कमरा लेकर रहता है। पुलिस को शंका थी कि आरोपी यहां से भागने के बाद पत्नी के पास ही जाएगा और उसे पकड़े के लिए पुलिस ने उसकी पत्नियों से संपर्क किया।
तीसरी पत्नी ने किया पुलिस के हवाले
पुलिस की इस बिछाए हुए जाल में आखिरकार चंदन आदिवासी फंस गया और वह दतिया में रह रही अपनी तीसरी पत्नी के पास पहुँच था। जहां उसकी पत्नी ने उसे न सिर्फ घर में रखा बल्कि पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले का मीडिया के समझ खुलासा किया है।